दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल स्क्वॉश के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गए। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में वेल्स की तीसरी वरीय टेस्नी इवांस और पीटर की जोड़ी को 11-8, 11-10 से पराजित किया। कॉमनवेल्थ में सेमीफाइनल में शुक्रवार को इनका सामना न्यूजीलैंड से होगा।
विज्ञापन
जोशना चिनप्पा और हरेंद्र पाल सिंह संधू को न्यूजीलैंड के जोएल किंग और पॉल कौल के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में 10-11, 10-11 से हार मिली। पुरुषों के युगल में विक्रम मल्होत्रा और रमित टंडन ने जमैका के क्रिस्टोफर और लुईस को 11-4, 11-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।