फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: गोल्ड कोस्ट से बुरी खबर, इन देशों के 13 खिलाड़ी हुए लापता

Thu, 12 Apr 2018 04:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोल्ड कॉस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का गुरुवार को आठवां दिन था। इस खेल के समाप्त में होने महज कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले एक बुरी खबर है कि वहां से 5 अफ्रीकी खिलाड़ी लापता हो गए हैं। इसके पहले भी से कैमरुन के 8 खिलाड़ियों के गायब होने की खबर थी।

विज्ञापन


इस मामले के संबंध में आयोजकों ने कहा कि, रवांडा और युगांडा के खिलाड़ी लापता हैं, जबकि सियेरा लियोन के 2 स्क्वॉश खिलाड़ियों का भी पता नहीं चल रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के सीईओ डेविड ग्रेवेमबर्ग ने कहा, 'हम सावधानी से इस पर गौर कर रहे हैं। जिनके पास वीजा है  वे यहां रूकने के हकदार है लेकिन वीजा अवधि से ज्यादा रूकने का मसला होने पर कदम उठाना होगा। यदि किसी ने राजकीय संरक्षण के लिए आवेदन तो नहीं किया है। हमारा फोकस इन खिलाड़यों को खोजने में मदद करना है।'

उन्होंने आगे कहा कि,  सिडनी ओलंपिक 2000 के बाद 100 से ज्यादा खिलाड़ी वीजा अवधि से ज्यादा रूक गए थे । इन कॉमवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों का वीजा 15 मई तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें