फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DELvPUN: पुणेरी पलटन की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में दबंग दिल्ली को 31-27 से पछाड़ा

Wed, 31 Oct 2018 09:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pkl 2018
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018 के 41वें रोमांचक मुकाबले में पुणेरी पलटन ने शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में पुणेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को 31-27 से हराया। इस जीत के साथ ही पुणेरी पलटन जोन ए में 37 अकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, दबंग दिल्ली 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में पुणेरी पलटन की तरफ से मोरे जीबी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 रेड में 5 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर संदीप नरवाल 7 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर जोगिंदर नरवाल ने 5 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में दोनों टीमों को एक-एक बार ऑलआउट होना पड़ा। पुणेरी पलटन को 13 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, दबंग दिल्ली दो बार ऑलआउट हुए। उन्हें 11 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 5 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइम मैच का रोमांचः

लाइव अपडेट्सः

-फुलटाइमः पुणेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को 31-27 से हराया।

-फुलटाइम में 5 मिनट का समय बचा है। पुणेरी पलटन 28-23 से आगे।

-पुणेरी पलटन का शानदार खेल, दबंग दिल्ली 4 अंक पीछे। स्कोर- पुणेरी पलटन 25 : दबंग दिल्ली 21

-पुणेरी पलटन को मिला एक प्वाइंट।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-हाफ टाइमः पुणेरी पलटन 22-15 से आगे।

-पहले हाफ में दोनों टीमें एक-एक बार ऑलआउट हुई। 

-मोरे को येलो कार्ड दिखाया गया।

-हाफ टाइम में 5 मिनट का समय बचा है।

-पुणेरी पलटन को मिला सुपर रेड का फायदा, मिला 3 और अंक, दोनों टीमों का स्कोर 13-13 से बराबर। 

-शुरुआती बढ़त के बाद पुणेरी पलटन पिछड़ गई थी।  मगर खेल के पहले 10 मिनट तक दिल्ली 12-9 से आगे थी।

-चंद्रन रणजीत के सुपर रेड से दिल्ली को मिला 3 अंक, स्कोर 5-5 से बराबर।

-शुरुआती के 5 मिनट में पुणेरी पलटन ने शानदार खेल दिखाया, दिल्ली को मिला पहला पहला अंक। 

-पुणेरी पलटन को मिला मुकाबले का पहला प्वाइंट, दिल्ली 0-1 से पीछे।

-पुणेरी पलटन ने जीता टॉस, दबंग दिल्ली करेगी पहली रेड।


-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम मेंआपका स्वागत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें