फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से विजय हजारे की हार का बदला लेने मैदान में उतरेगी टीम उत्तराखंड, यहां होगा पहला रणजी मुकाबला

Wed, 31 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में बिहार के हाथों मिली शिकस्त का बदला लेने के लिए उत्तराखंड की टीम बृहस्पतिवार एक नवंबर को मैदान पर उतरेगी। रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में उत्तराखंड की टीम एक से चार नवंबर तक बिहार से भिड़ेगी। मंगलवार को दोनों टीमों ने रायपुर स्टेडियम में अभ्यास कर जमकर पसीना बहाया।

विज्ञापन


राज्य गठन के बाद पहली बार आयोजित हो रहे ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी मुकाबले से पहले उत्तराखंड की टीम अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। मंगलवार सुबह उत्तराखंड की टीम कोच भास्कर पिल्लई के साथ रायपुर स्टेडियम पहुंची।

करीब तीन घंटे तक टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कैचिंग का अभ्यास किया। टीम मैनेजर दीपक मेहरा, ट्रेनर प्रशांत पुजार, असिस्टेंट कोच मनोज रावत और रविंद्र नेगी की देखरेख में खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। 

विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे बिहार की टीम कप्तान प्रज्ञान ओझा और कोच सुब्रतो बनर्जी के साथ स्टेडियम पहुंची। बिहार के क्रिकेटरों ने भी करीब तीन घंटे तक मैदान में पसीना बहाया। इस दौरान बिहार के टीम मैनेजर प्रदीप कुमार, ट्रेनर गोपाल कुमार, फिजियो डा. अभिषेक भी मौजूद रहे। बिहार के क्रिकेटर दून स्टेडियम और आसपास की खूबसूरती देखकर अभिभूत दिखे। 

रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भी हमारा सामना बिहार से होगा। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में हमें हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के जरिये हम एक नई शुरूआत करने उतरेंगे। हमारे पास अच्छे क्रिकेटर हैं, जो खुद को साबित करने का प्रयास करेंगे। 
-भास्कर पिल्लई, कोच, उत्तराखंड

हमारे पास प्रज्ञान ओझा समेत तमाम अच्छे क्रिकेटर हैं। उत्तराखंड की टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं, जो विजय हजारे ट्रॉफी में हमारे खिलाफ खेल चुके हैं। रणजी ट्रॉफी एक अलग फॉर्मेट है। दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है।
-सुब्रतो बनर्जी, कोच, बिहार
विज्ञापन

मुफ्त देख सकेंगे बिहार और उत्तराखंड मैच

राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले का लुत्फ दर्शक मुफ्त में ले सकेंगे। बृहस्पतिवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय और राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी संयुक्त रूप से मुकाबले का शुभारंभ करेंगे। 

ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी मुकाबले को लेकर सरकार भी खासी उत्साहित नजर आ रही है। हालांकि निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते सरकार सादे कार्यक्रम के बाद पहले मुकाबले की शुरुआत करेगी। प्रो. रत्नाकर शेट्टी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर दून पहुंचेंगे।

फिलहाल बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे सभी तैयारियां देख रहे हैं। दून स्पोर्ट्स एरिना के मीडिया एंड लायजन अफसर मानव भंडारी ने बताया कि दर्शकों के लिए थानो रोड की ओर का गेट नंबर एक खुला रहेगा। जहां से दर्शक साउथ और नॉर्थ पवेलियन के बीच ईस्ट स्टैंड में बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं। 

बेहतर प्रदर्शन करेगी टीम : प्रज्ञान
भारतीय टीम के सदस्य और बिहार रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान प्रज्ञान ओझा ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। कहा कि बिहार के अधिकांश क्रिकेटरों को लाल गेंद से खेलने का खासा अनुभव है। उन्होंने उत्तराखंड के क्रिकेटरों की भी तारीफ की। ओझा ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें