फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुकेश और सविता ने विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक 

Fri, 16 Nov 2018 09:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
D Gukesh
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मास्टर गुकेश डी और सविता श्री बी ने स्पेन में आयोजित विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-12 में क्रमश: ओपन और लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। यह चैंपियनशिप गैलिसिया में गुरुवार को संपन्न हुई।

विज्ञापन


गुकेश ने दस बाजियां जीती और एक हारी। उन्होंने 1.5 अंक के बड़े अंतर से खिताब जीता। रूस के मुर्जिन वोलडोर दूसरे और अमेरिका के चैसिन निको तीसरे स्थान पर रहे। तमिलनाडु की सविता अंडर-12 लड़कियों के वर्ग में आठ जीत और दो ड्रॉ के साथ चैंपियन बनी।

उज्बेकिस्तान की ओमोनोवा उमिदा दूसरे स्थान पर रही। भारत चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। चैंपियनिशप में 86 महासंघों के 851 खिलाड़ियों ने  हिस्सा लिया था। ओपन वर्ग में 542 और लड़कियों के वर्ग में 309 खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें