गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी 2018 के 66वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को बुरी तरह से हराया। अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया एरीना में खेले गए इस धमाकेदार मुकाबले में फॉर्च्यून जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 35-23 से करारी मात दी।
इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से के प्रपंजन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि प्रवेश 6 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंदर सिंह ने 14 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि रण सिंह ने 5 टैकल में 2 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात को 18 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बंगाल को 13 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।