फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए को हराकर चेक रिपब्लिक ने जीता फेड कप का खिताब

Sun, 11 Nov 2018 09:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Czech Republic
विज्ञापन

चेक रिपब्लिक ने रविवार को यूएसए को हराकर फेड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। चेक रिपब्लिक ने 8 वर्षों में छठी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


पार्ग के नंबर दो एरीना में खेले गए रबर तीन मुकाबले में चेक रिपल्बिक के सिनकोवा कैटरिना ने 2 घंटे 11 मिनट तक चले निर्णायक मुकाबले में अमेरिकी टेनिस स्टार सोफिया केनिन को 7-5,5-7,7-5 से हराया।

जीत के बाद के बाद 22 वर्षीय सिनियाकोवा ने कहा, ' मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैं यह मैच जीत पाऊंगी। मैच में काफी उतार-चढ़ाव चल रहा था। मुझे बेहद खुशी हो रही है।' बता दें कि सिनियाकोवा इस सीजन में चेक रिपल्बिक टीम मेट बारबोना के साथ फ्रेंच ओपन और विंबलडन डबल्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन तक चले फेड कप के फाइल में चेक रिपल्बिक ने यूएसए को 3-0 से मात दी। फेड कप के पहले दिन चेक रिपब्लिक ने यूएसए पर 2-0 की बढ़त बनाई थी। पहले दिन के रबर एक मुकाबले में चेक रिपब्लिक की तरफ से बारबोरा स्ट्रीकोवा ने तीन सेटों में यूएसए के सोफिया केनिन को 6-7(5), 6-1, 6-4 से हराया था।
विज्ञापन


दोनों के बीच यह मुकाबला 2 घंटे 43 मिनट तक चला था।  वहीं, रबर दो मुकाबले में चेक रिपब्लिक के सिनिकोवा केटेरिना ने एक घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में एलिसन रिस्के को 6-3, 7-6(2) से मात दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें