फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिकः अमेरिका के साइकिलिंग संघ ने 38 सदस्यीय संभावित टीम चुनी

Fri, 12 Jun 2020 10:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइकिलिंग
विज्ञापन

अमेरिका एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में फिर से जुट गया है और इसकी शुरुआत उसके साइकिलिंग संघ ने गुरुवार को 38 सदस्यीय संभावित टीम का चयन करके की। 

विज्ञापन


अमेरिकी साइकिलिंग संघ ने टोक्यो ओलंपिक में रोड रेसिंग, माउंटेन बाइकिंग और ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। बीएमएक्स में भाग लेने वाली टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी। 

संघ ने कहा कि इससे न सिर्फ खिलाड़ियों को अगली गर्मियों में होने वाले खेलों के लिए बेहतर योजना तैयार करने का मौका मिलेगा बल्कि अमेरिकी साइकिलिंग को कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ महीनों से खेलों से वंचित दुनिया में उनका प्रचार करने का भी अवसर भी प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


अमेरिकी साइकिलिंग के मुख्य कार्यकारी रॉब डिमार्टिनी ने कहा, 'यह उन कुछेक क्षेत्रों में से एक है जहां कोविड-19 के कारण परिस्थति से हमें मदद मिल रही है। पहले हम प्रतियोगिता से आठ सप्ताह पहले संभावित टीम घोषित करते थे लेकिन इस बार हमारे पास इस टीम के साथ काम करने का काफी मौका है। हमारे पास उन्हें तैयार करने और बेहतर तरीके से उनका प्रचार करने के लिए एक साल का समय है।'

कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अमेरिका ने रियो ओलंपिक 2016 में साइकिलिंग में दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते थे। टोक्यो में उसने सात पदक जीतने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें