फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए 80 प्रतिशत तैयारियां पूरी : प्रमुख

Fri, 12 Jun 2020 10:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल तक स्थगित किए गए खेलों के लिए जरूरी सुविधाओं में से लगभग 80 प्रतिशत तैयार है। 

विज्ञापन


खेलों के लिए दो सबसे बड़े स्थल हालांकि अभी आयोजन समिति को नहीं मिले है। मोरी ने आयोजन समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, 'हमने लगभग 80 प्रतिशत सुविधाओं के अगले साल इस्तेमाल की मंजूरी ले ली है।' 

उन्होंने कहा, 'हालांकि ऐसे भी कुछ स्थल है जो पहले से दूसरे उपयोगकर्ताओं ने आरक्षित करा रखे है।' आयोजक अभी भी 5,000 अपार्टमेंट वाले खेल गांव और 'टोक्यो बिग साइट' को अपने अधिकार में लेने की कोशिश कर रहे है। 'टोक्यो बिग साइट' सम्मेलन कक्ष है जिसका इस्तेमाल मुख्य मीडिया केन्द्र की तरह होगा। 
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए टले टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई 2021 से होगा। कोरोना वायरस को लेकर आयोजन और दर्शकों के सवाल पर मोरी ने कहा कि अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


मोरी ने कहा, 'अगले साल कोरोना वायरस की क्या स्थिति होगी इस पर अनिश्चतता बरकरार है। इस पर अभी चर्चा करना जल्दबाजी होगी।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें