फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: 2026 विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों से कुश्ती बाहर, निशानेबाजी और तीरंदाजी भी शामिल नहीं

Tue, 12 Apr 2022 11:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने मंगलवार को यह घोषणा की। प्रारंभिक सूची में टी20 क्रिकेट सहित 16 खेलों को चुना गया है।
विज्ञापन
कुश्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने मंगलवार को यह घोषणा की। प्रारंभिक सूची में टी20 क्रिकेट सहित 16 खेलों को चुना गया है लेकिन निशानेबाजी और कुश्ती जैसे खेलों को शामिल नहीं किया गया है। तीरंदाजी को भी इस सूची में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


निशानेबाजी तो इस साल होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी शामिल नहीं है लेकिन अब 2026 खेलों से कुश्ती को भी बाहर कर दिया गया है। इन दोनों ही खेलों में भारत ने पिछले कुछ सत्र में काफी पदक जीते हैं। हालांकि अभी पूरी तरह संभावनाएं खत्म नहीं हुई, इस साल कुछ खेलों को सूची में जोड़ जाएगा। 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पहलवानों ने 12 पदक जीते थे। इनमें पांच स्वर्ण पदक थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें