दोहा के खलीफा स्टेडियम में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को 23 साल के धावक क्रिश्चियन कोलमैन ने 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। अमेरिकन धावक कोलमैन ने महज 9.98 सेकंड में 100 मी का रेस पूरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के धावक अकानी सिमबिने दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 100 मीटर का दौड़ लगाने के लिए 10.01 सेकंड का समय लगा। वहीं, तीसरे नंबर पर जस्टिन गटलिन रहे। उन्होंने 10.06 सेकंड में 100 मीटर का दौड़ पूरा किया। बता दें कि कोलमैन ने अपना पहला राउंड 10 सेकंड के भीतर ही पूरा कर लिया।