फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: अल्ट्रामैराथन में 21 धावकों की मौत के मामले में 27 को मिली सजा

Fri, 11 Jun 2021 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

पिछले महीने चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु के पर्वतीय क्षेत्र में 22 मई को 100 किलोमीटर की अल्ट्रामैराथन (दौड़) में ओलावृष्टि, बारिश और तूफान के कारण 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दिग्गज अल्ट्रामैराथन धावक लियांग जिंग भी शामिल थे।
विज्ञापन
अल्ट्रामैराथन में हुई थी 21 की मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने गांसु प्रांत में आयोजित 'गैर-पेशेवर' अल्ट्रामैराथन दौड़ के दौरान 21 धावकों की मौत के मामले में नगरपालिका के कई सरकारी अधिकारियों सहित 27 लोगों को अनुशासनात्मक सजा या आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बता दें कि पिछले महीने चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु के पर्वतीय क्षेत्र में 22 मई को 100 किलोमीटर की अल्ट्रामैराथन (दौड़) में ओलावृष्टि, बारिश और तूफान के कारण 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दिग्गज अल्ट्रामैराथन धावक लियांग जिंग भी शामिल थे।

विज्ञापन


मामले की जांच के बाद गांसु की राजधानी लानझोउ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया गया, 'मैराथन का आयोजन मानकों के मुताबिक नहीं था और इसे गैर-पेशेवर तरीके से संचालित किया गया जो दुर्घटना का कारण बना।' इस प्रतियोगिता में 172 प्रतिभागियों में से 151 लोग सुरक्षित थे जबकि आठ को मामूली चोट आई थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ज्यादातर प्रतियोगी टी-शर्ट और शॉर्ट पहने हुए थे।

सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बैयिन में सत्तारूढ़ 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी)' के सचिव सु जून और बैयिन के मेयर झांग शुचेन को अनुशासनात्मक सजा दी गई है। झांग शुचेन ने दुर्घटना के बाद कहा था कि कार्यक्रम के आयोजक के रूप में, उन्हें अपराध बोध के साथ पछतावा भी हो रहा है। चीनी सोशल मीडिया पर इस आयोजन को लेकर जनता में काफी रोष था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें