फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Candidates Chess: गुकेश के प्रदर्शन से प्रभावित हुए कास्पारोव, कह डाली ये बड़ी बात

Tue, 23 Apr 2024 11:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुकेश ने टोरंटो में हुए कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही वह 40 साल पहले महान गैरी कास्पारोव द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए थे।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी गैरी कास्पारोव ने भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी और इस 17 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी की जमकर सराहना की। कास्पारोव ने कहा कि टोरंटो में भारत का भूकंप आ गया था। गुकेश ने टोरंटो में हुए कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही वह 40 साल पहले महान गैरी कास्पारोव द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए थे। गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने।
विज्ञापन


कास्पारोव ने गुकेश की सराहना की
कास्पारोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर गुकेश को कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में जीत की बधाई दी। कास्पारोव ने लिखा, बधाई। टोरंटो में भारत का भूकंप आया और अब टेक्टोनिक प्लेट्स खिसक जाएंगी क्योंकि 17 साल के गुकेश विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को इस साल के आखिर में होने वाले मुकाबले में चुनौती देंगे। 

आनंद के बाद कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय
गुकेश विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय भी हैं। गुकेश ने 14वें और अंतिम राउंड में अमेरिकी हिकारू नाकामुरा के साथ आसान ड्रॉ खेला और टूर्नामेंट को 14 में से नौ अंकों के साथ समाप्त किया था। कैंडिडेट्स शतंरज टूर्नामेंट विश्व चैंपियन के लिए चुनौती तय करने के लिए आयोजित किया जाता है। चेन्नई के इस युवा चेस खिलाड़ी ने कास्पारोव के रिकॉर्ड को काफी हद तक बेहतर कर दिया। रूस के पूर्व महान कास्पारोव 22 साल के थे जब उन्होंने 1984 में हमवतन अनातोली कारपोव के साथ भिड़ने के लिए क्वालिफाई किया था। 
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं गुकेश
गुकेश ने जीत दर्ज करने के बाद साझात्कार में कहा था कि वह विश्व चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं। गुकेश ने कहा, 'मेरे पास इसके बारे में सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं था। अभी कुछ दिन आराम करूंगा। पिछले तीन सप्ताह काफी तनावपूर्ण रहे हैं। आराम के बाद विश्व चैंपियनशिप के खिताबी मैच के बारे में सोचूंगा। मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करूंगा।' विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए अभी तक तारीख और वेन्यू की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें