ब्राजील की राजधानी रियो में 5 अगस्त से खेलों का महाकुंभ ओलंपिक शुरू होने वाला है। 21 तारीख तक चलने वाला यह खेल पहली बार दक्षिण अमेरिकी उपमहाद्वीप में आयोजित किए जा रहे हैं। इस रिकॉर्ड के अलावा ब्राजील के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है।
इस बार ओलंपिक खेलों में 462 खिलाड़ी ब्राजील का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दल में 253 पुरुष और 209 महिलाएं शामिल हैं। यह दल ब्राजील की तरफ से ओलंपिक खेलों में अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। 462 खिलाड़ियों के अलावा 344 कोच, मेडिकल स्टाफ और टीम अधिकारी भी ब्राजील की तरफ से शिरकत करेंगे।
ब्राजील की मीडिया खबरों के अनुसार यह आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी एथेलेटिक्स और टेनिस में वाइल्ड कार्ड एंट्री होनी बाकी है।
इससे पहले ब्राजील ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 277 खिलाड़ी और 2012 लंदन ओलंपिक में 259 खिलाड़ी भेजे थे।
ब्राजील के लिए ट्रैक और फील्ड इवेंट में 67, फुटबॉल में 36 और तैराकी में 33 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ब्राजील सिर्फ महिला हॉकी में भाग नहीं लेगा। मेजबान देश के खिलाड़ी खेलगांव में 24 जून यानी आगामी रविवार को पहुंच जाएंगे।