फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ट के साथ रियो ओलंपिक में दौड़ने को लेकर टेंशन में नहीं हैं धर्मबीर

Thu, 21 Jul 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Dharambir - फोटो : Getty
विज्ञापन
भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का कहना है कि रियो ओलंपिक में 200 मीटर स्पर्धा में जमैका के दिग्गज फर्राटा धावक उसैन बोल्ट की मौजूदगी से उनके अंदर किसी प्रकार की घबराहट नहीं है।
विज्ञापन


धर्मबीर ओलंपिक की इस स्पर्धा में 36 साल में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय हैं। धर्मबीर ने कहा, "उसेन बोल्ट मेरे लिए एक अन्य प्रतिस्पर्धी होंगे। मैं वहां इसलिए नहीं जाऊंगा कि मुझे बोल्ट से मिलने का मौका मिलेगा। मेरा ध्यान इस समय अपनी तैयारी पर है। मुझे लगता है कि मैं रियो में 20 सेकेंड के बैरियर को तोड़ सकता हूं।"

हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले धर्मबीर तीन दशक से भी अधिक समय बाद क्वालीफाई करने के बावजूद अपेक्षाओं का बोझ महसूस नहीं कर रहे हैं।



उन्होंने बंगलूरू में इसी महीने आयोजित इंडियन ग्रां प्री में 20.45 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। बोल्ट के नाम इस स्पर्धा में सबसे बेस्ट टाइम निकालने का रिकॉर्ड है। बोल्ट ने 2009 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 200 मीटर फर्राटा रेस में 19.19 सेकेंड का समय निकाल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बोल्ट के ही नाम 100 मीटर फर्राटा रेस (9.58 सेकेंड) में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


27 वर्षीय धर्मबीर ने कहा, "मैं क्वालीफाई करने से हैरान नहीं हूं। मैंने आठ साल तक मेहनत की और आखिर में अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। अब लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और 200 मीटर प्रतिस्पर्धा में बने रहना है।" हालांकि धर्मबीर के लिए 20 सेकेंड बैरियर को तोड़ना आसान नहीं होगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें