फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉस एंजिल्स ओलंपिक: मुक्केबाजी सहित तीन खेलों पर बाहर होने का खतरा, आईओसी ने रखी ये शर्त

Fri, 10 Dec 2021 04:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों से मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलान बाहर हो सकते हैं। मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलान को इस ओलंपिक में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए 18 महीने के अंदर अपनी व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा गया है।
 
विज्ञापन
मुक्केबाजी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों से मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलान बाहर हो सकते हैं। मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलान को इस ओलंपिक में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए 18 महीने के अंदर अपनी व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने मुक्केबाजी और भारोत्तोलन के शासी निकायों के बारे में कहा कि वे हमेशा समस्याएं पैदा करते हैं। उन्होंने इन खेलों में नेतृत्व से जुड़े मसलों तथा भ्रष्टाचार और डोपिंग के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।

मॉडर्न पेंटाथलान को आईओसी ने अपनी स्पर्धाओं से घुड़सवारी को हटाने के लिए कहा है जिस पर खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। इन तीनों खेल को ओलंपिक 2028 के कार्यक्रम की शुरुआती सूची में शामिल नहीं किया गया है। इस कार्यक्रम को मंजूरी के लिए फरवरी में आईओसी सदस्यों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


जिन तीन खेलों को हटाया गया है उनके पास अब भी सूची में शामिल होने का मौका रहेगा। बाक ने कहा कि उन्हें आईओसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को अपने खेल के शासन और संगठनात्मक संस्कृति में बदलावों से संतुष्ट करना होगा।

सूची में स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग शामिल हैं। ये तीनों खेल पहली बार टोक्यो ओलंपिक में शामिल किए गए थे। इससे वे भविष्य में ओलंपिक प्रसारण कार्यक्रम से होने वाली आय हासिल करने के हकदार भी बन जाएंगे जो प्रति खेल कम से कम एक करोड़ 50 लाख डॉलर है।

इस बीच पेरिस ओलंपिक 2024 के आयोजकों ने बेसबॉल, सॉफ्टबॉल और कराटे के लिये अनुरोध नहीं किया है। इन खेलों में स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के अलावा ब्रेकडांसिंग भी शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें