फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाजी संघ को मिली IOA से मान्यता

Thu, 30 Nov 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) को अपनी मान्यता दे दी है। इससे पहले खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था (आइबा) ने भी बीएफआई को अपनी मान्यता दे चुकी थी। गौरतलब हो कि आईओए ने कुछ महीने पहले ही भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी संघ (आईएबीएफ) की मान्यता को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्रालय और आइबा से मान्यता पहले ही प्राप्त कर चुके बीएफआई को भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता मिलने के बाद बीएफआई अब आधिकारिक तौर पर देश की राष्ट्रीय मुक्केबाजी संस्था बन गया है।  

पढ़ेंः- इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुषमा की बदौलत यूक्रेन में दम दिखाएगी झलक

इस मामले में बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि ओलंपिक संविधान साफ कहता है कि खेल संघ को अंतरराष्ट्रीय संस्था से मान्यता मिलना जरूरी है। ऐसे में आईओए ने इसी दिशा में आगे बढ़ते हुये बीएफआई को अपनी मान्यता प्रदान की है क्योंकि मुक्केबाजी संघ को पहले ही उसकी अंतरराष्ट्रीय संस्था अपनी मान्यता दे चुका है।
विज्ञापन


मुक्केबाजी संस्था की मान्यता को लेकर देश में पिछले लंबे समय से ड्रामा चलता रहा है। मुक्केबाजी संस्था के रूप में आईएबीएफ के चुनावों में धांधली के आरोपों के बाद आइबा ने इसकी मान्यता रद्द कर दी थी लेकिन वह काफी समय से वापस मान्यता प्राप्त करने के लिये प्रयास कर रही थी। इसके बाद खेल मंत्रालय ने भी राष्ट्रीय संघ के तौर पर आईएबीएफ की मान्यता को समाप्त कर दिया था। वहीं बीएफआई के चुनाव गत वर्ष आइबा के दिशानिर्देशों में कराये गये थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें