फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज विकास कृष्णन को मिली अमेरिका में अभ्यास की अनुमति, 17.5 लाख रुपये भी जारी किए गए

Wed, 09 Sep 2020 12:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विकास लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) का हिस्सा है और उनके लिए इस यात्रा के दौरान वित्तीय सहायता के तौर पर 17.5 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विकास कृष्णन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने ओलंपिक की तैयारियों में जुटे मुक्केबाज विकास कृष्णन को अमेरिका में अभ्यास करने की अनुमति दे दी है जहां वह पेशेवर सर्किट में अपना करियर फिर से शुरू करने की योजना भी बना रहे हैं। साई ने 30 नवंबर तक अमेरिका में अभ्यास के लिए मंजूरी दी है। इसके लिए 17.5 लाख रुपये भी जारी किए गए हैं। विकास (69 किग्रा) एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भी हैं।

विज्ञापन


साई ने बयान में कहा, 'टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले विकास कृष्णन का ओलंपिक की तैयारियों के लिए अमेरिका में अभ्यास करने का आग्रह भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्वीकार कर लिया है।' वह इस सप्ताह के आखिर में अपने अमेरिकी कोच रॉन सिमन्स जूनियर के साथ अमेरिका रवाना होंगे तथा 30 नवंबर तक वर्जीनिया के अलेक्सांद्रिया बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें