फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPvBEN: बेंगलुरु बुल्स ने यूपी के 'योद्धा' को चटाई धूल, 35-29 से जीता मुकाबला

Sat, 03 Nov 2018 11:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPvBEN
विज्ञापन

बेंगलुरु बुल्स ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी लीग 2018 के 47वें मैच में यूपी योद्धा को 35-29 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही जोन बी में बेंगलुरु बुल्स 26 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, यूपी योद्धा 22 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स की तरफ से रोहित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 रेड में 14 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि काशिंलिंग अडाके 4 टैकल में 2 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यूपी योद्धा की तरफ से प्रशांत कुमार राय ने 17 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर सचिन कुमार ने 8 टैकल में 4 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में दोनों टीमे एक-एक बार ऑलआउट हुई। बेंगलुरु बुल्स को 20 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यूपी योद्धा को 12  रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें