फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी का बोल्ट: 11 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ने वाले युवक का वीडियो वायरल

Sat, 17 Aug 2019 10:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रामेश्वर गुर्जर - फोटो : social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक लड़के का 11 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई नेताओं ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें खेलमंत्री से युवा के टैलेंट पर ध्यान आकर्षित करने का निवेदन किया गया है।

विज्ञापन


इस वीडियो को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। शिवराज ने खेल मंत्री किरण रिजिजू से युवक की सहायता करने की भी अपील की।




शिवराज ने  ट्वीट किया,

भारत के पास कई सारी प्रतिभाएं हैं, उन्हें सही मौका और मंच मिले तो वे इतिहास बनाने में आगे रहेंगे। देश के खेल मंत्री किरण रिजिजू से निवेदन करता हूं कि वे इस युवा एथलीट को उसकी स्किल्स सुधारने में सहायता करेंगे।

विज्ञापन


जिस लड़के का वीडियो शिवाराज सिंह ने शेयर किया उसका नाम रामेश्वर गुर्जर है। एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 19 साल के रामेश्वर गुर्जर ने 11 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के खेल मंत्री से युवक के लिए सहायता की मांग करने पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, ‘किसी को इसे मेरे पास भेजने को कहें, मैं इसको एथलेटिक अकेडमी में दाखिला दिलाउंगा।’
 

विज्ञापन

इस वीडियो को मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी शेयर करते हुए लिखा, 'पर्याप्त ट्रेनिंग और संसाधन मिलने पर वह 100 मीटर की दौड़ 9 सेकेंड में पूरी कर सकता है।' उन्होंने रामेश्वर गुर्जर को भोपाल भी बुलाया है।

रामेश्वर गुर्जर 19 साल के हैं और सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में माता-पिता और पांच भाई-बहन हैं। रामेश्वर ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे पढ़ाई नहीं की। 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बहुत ही अच्छा, कहां का है?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें