फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangalore Open Tennis: रामकुमार को बेंगलुरु ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड मिला, अपने घर में प्रदर्शन सुधारने का मौका

Sat, 10 Feb 2024 10:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रामकुमार (459 रैंकिंग) ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि बेंगलुरु ओपन ने मुझे एकल मुख्य ड्राॅ का वाइल्ड कार्ड दिया है। मैं टूर्नामेंट के लिए तैयार हूं। बेंगलुरु में हमेशा मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा है और मेरी यहां कई यादें रही हैं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।’
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दूसरी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन को 12 फरवरी से शुरू होने वाले बेंगलुरु ओपन के एकल मुख्य ड्राॅ में शनिवार को वाइल्ड कार्ड दिया गया। हाल में पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले में भारत की अगुवाई करने वाले रामकुमार यहां चल रहे चेन्नई एटीपी चैलेंजर के पहले दौर में हार गये थे जिससे उन्हें घरेलू सरजमीं पर अच्छा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


रामकुमार सात बार एटीपी चैलेंजर सर्किट के एकल फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने नवंबर 2021 में बहरीन के मनामा में अपना एकमात्र खिताब जीता था। दिलचस्प बात है कि रामकुमार ने दो साल पहले अपना सातवां और अंतिम युगल चैलेंजर खिताब बेंगलुरु में हमवतन साकेत मायनेनी के साथ जीता था।

रामकुमार (459 रैंकिंग) ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि बेंगलुरु ओपन ने मुझे एकल मुख्य ड्राॅ का वाइल्ड कार्ड दिया है। मैं टूर्नामेंट के लिए तैयार हूं। बंगलूरु में हमेशा मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा है और मेरी यहां कई यादें रही हैं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें