फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahrain Para Badminton: प्रमोद भगत जीते दो स्वर्ण पदक, तरुण ढिल्लो ने कोरिया के खिलाड़ी को हराकर जीता सोना

Sat, 21 May 2022 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बहरीन

सार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत ने एसएल3 सेमीफाइनल में हमवतन और पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार पर 21-16 21-14 से जीत दर्ज की थी। वहीं तरुण ढिल्लो भी पुरुष एकल एसएल-4 फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
प्रमोद भगत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत ने शनिवार को मनामा में बहरीन पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते। भगत को पुरुष एकल एसएल3 फाइनल में इंग्लैंड के चिर प्रतिद्वंद्वी डेनियल बेथेल से वॉकओवर मिला जबकि उन्होंने मनीषा रामदास के साथ मिलकर मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग के फाइनल में थाईलैंड के सिरपोंग टीमारोम और साएनसुपा निपाडा की जोड़ी को 21-4 21-11 से पराजित किया। 
विज्ञापन


दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत ने एसएल3 सेमीफाइनल में हमवतन और पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार पर 21-16 21-14 से जीत दर्ज की थी। वहीं तरुण ढिल्लो भी पुरुष एकल एसएल-4 फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कोरिया के शिन क्यूंग हवान को फाइनल में 21-9 21-9 से शिकस्त दी। वहीं सेमीफाइनल में थाईलैंड के सिरपोंग टीमारोम को 21-14 21-15 से हराया था। 

मंदीप को रजत से करना पड़ा संतोष 
महिला एकल में मंदीप कौर (एसएल3) को फाइनल में हलीमे यिल्डिज से 5-21 17-21 की हार से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने शीर्ष वरीय और हमवतन मानसी जोशी को सेमीफाइनल में 21-18 21-14 से हराकर उलटफेर किया था।
विज्ञापन


इन मुकाबलों में भारतीयों का पदक पक्का 
अन्य मुकाबलों में ढिल्लो और नितेश कुमार ने पुरुष युगल एसएल3-एसएच4 के सेमीफाइनल में जीत दर्ज की और फाइनल में उनका सामना थाईलैंड के मोंगजोन बुनसुन और सिरिपोंग टीमारोम की जोड़ी से होगा। भारतीय जोड़ी ने अंतिम चार में कोरिया के ह्वान और जू डोंगजाए की जोड़ी को सीधे गेम में 21-18 21-18 से पराजित किया।

महिलाओं की स्पर्धा में रामदास (एसयू5) और मंदीप कौर (एसएल3) ने महिला युगल के फाइनल में जगह बनाई, जहां इस भारतीय जोड़ी का सामना पलक कोहली और पारुल परमार की पैरालंपिक जोड़ी से होगा। हालांकि, परमार को महिला एकल एसएल3 सेमीफाइनल में तुर्की की हलीमे यिल्डिज से 5-21 18-21 से हार मिली। 

फाइनल में पहुंचे अन्य भारतीयों में नित्या सुमति सिवान शामिल हैं जिन्होंने महिला एकल एसएच6 के सेमीफाइनल में थाईलैंड की चाई साएयांग पर 21-13 21-18 से जीत हासिल की। चिराग बरेठा और राज कुमार ने पुरुष युगल एसयू5 स्पर्धा तथा ढिनागरन पांडुरंगन और सिवराजन सोलोइमलाई की जोड़ी ने एसएच6 के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें