स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मरिन ने रविवार को थाईलैंड ओपन में महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। मरिन ने सात दिन के भीतर अपना दूसरा थाईलैंड ओपन खिताब जीता है। 48 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन मरिन ने टॉप सीड ताए जू यिंग को 21-19, 21-17 से हराया।
मरिन का इंस्टाग्राम अकाउंट देखने पर पता चलता है कि बैडमिंटन कोर्ट पर बेहद सिंपल रहने वाली यह खिलाड़ी पर्सनल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं...