बबीता फोगाट ने वीडिया में कहा, 'जो लोग धमकी दे रहे हैं, उन लोगों को कह रही हूं कि कान खोलकर सुन लो। दिमाग में बैठा लो। मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं, जो तुम्हारी धमकियां सुनकर घर बैठ जाउंगी। मैं बबीता फोगाट हूं, देश के लिए लड़ी हूं और ऐसे ही लड़ती रहूंगी।'
उन्होंने कहा, 'मैंने ट्वीट पर कुछ गलत नहीं लिखा। उस ट्वीट पर अब भी कायम हूं। मैंने उन लोगों के बारे में लिखा है जिन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलाया है। क्या तबलीगी जमात के लोगों ने कोरोना संक्रमण को नहीं फैलाया? क्या वे नंबर-1 पर नहीं बने हुए। तब्लीगी जमात के लोगों ने हिंदुस्तान में कोरोना नहीं फैलाया होता तो लॉकडाउन कब का खुल चुका होता और कोरोना हार गया होता। मैनें धर्म, समुदाय या किसी जाति के बारे में नही लिखा मैंने उन लोगों के बारे में लिखा जिन्होंने कोरोना फैलाया है।'
हरियाणा में भाजपा के टिकट पर दादरी सीट से विधानसभा चुनाव हार चुकीं 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता का मानना है कि देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के जिम्मेदार जमाती हैं।
15 अप्रैल को इस 30 वर्षीय अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान ने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।' ऐसा लिखने के बाद कई लोगों ने इस पर विरोध जाहिर किया।
बबीता ने अपने एक और ट्वीट में बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल का समर्थन किया, जिनका अकाउंट ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया था। रंगोली ने भी जमातियों के बारे में विवादित लिखा था। इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया था जिस पर विवाद होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
पूरे विवाद के बाद खेल जगत की कई हस्तियां बबीता फोगाट के पक्ष में खड़ी़ नजर आ रहीं हैं। देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट किया, 'मिल्खा सिंह, मेरी कोम, पान सिंह तोमर, गीता और बबीता फोगाट, इन पर फिल्म इसलिए बनी क्योंकि वे इस योग्य थे। सरकार खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति को सुधार रही है। खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष कर रहे है, ओर आप क्या कर रहे हो।'
मनु भाकर
दादी चंद्रो तोमर
दादी प्रकाशी तोमर
ट्विटर पर ट्रोल होती हुईं बबीता फोगाट
- फोटो : ट्विटर