इरफान ने कहा, ‘अगर मैं ज्यादा मेहनत करता हूं तो पदक मिलने की संभावना है। मैंने मानसिक रूप से खुद को तैयार किया है और पदक जीतने का लक्ष्य बनाया है।’ कोविड-19 महामारी के कारण भारत में 21 दिन का राष्ट्रव्यापी बंद है। इस बीमारी की चपेट में आने से दुनिया भर में 90,000 से अधिक लोग मारे गए हैं जिसमें भारत में मृतकों की संख्या 199 हैं।
राष्ट्रव्यापी बंद के कारण इरफान बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केन्द्र के अपने छात्रावास में तक सीमित है। केरल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘इस केन्द्र के परिसर के बाहर अभ्यास करने के लिए अच्छी जगह है। राष्ट्रव्यापी बंदी के कारण हम परिसर से बाहर नहीं जा सकते।'
उन्होंने कहा, ‘हमें निर्देश दिया गया है कि समूह में अभ्यान ना करें, अकेले अभ्यास करें। मैं घर के अंदर रस्सी कूद से अभ्यास करने के अलावा कभी कभी परिसर के अंदर ही पैदल चाल का अभ्यास करता हूं।’