फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल गांव में ऐसी आग कि ऑस्ट्रेलियाई दल का अपार्टमेंट खाली कराया गया

Sat, 30 Jul 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
रियो 2016 ओलंपिक शुरू होने से कुछ दिनों पहले खेलगांव के एक भाग में आग लगने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आग की खबर जैसे ही सामने आई ऑस्ट्रेलियाई एथलीटों को कुछ देर के लिए अपार्टमेंट खाली करना पड़ा क्योंकि आग उनके भाग में लगी थी। यह जानकारी वहां के अधिकारियों ने दी।
 
खबरों के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को एक भवन में धुआं उठने के बाद अग्निशमन दल को बुलाया गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने या कोई क्षति की सूचना नहीं है। एथलीटों को करीब 30 मिनट मिनट बाद उनके अपार्टमेंटों में जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई दल के प्रवक्ता माइक टैनक्रेड ने कहा कि बड़े पैमाने पर धुआं था और हमें अपार्टमेंट खाली करना पड़ा। अग्निशमन दल आया और आग पर काबू पा लिया। हमलोग अपार्टमेंट में लौट गए। कोई बड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। खबरों के अनुसार अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि जलती सिगरेट के एक टुकड़े से भवन के तहखाने में आग की एक छोटी लपट उठी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें