फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक की तैयारियों में जुटी एथलीट प्राची चौधरी डोप में फंसी

Thu, 05 Mar 2020 07:55 AM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डोपिंग टेस्ट
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटी नेशनल कैंप में शामिल उत्तर प्रदेश की एथलीट प्राची चौधरी डोप में फंस गई हैं। जकार्ता एशियाई खेलों के लिए चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम में चयन नहीं होने पर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया को अदालत में घसीटने वाली प्राची के सैंपल में सिंथेटिक स्टेरायड ऑक्जेंड्रोलॉन पाया गया है। उन्हें नाडा की ओर से अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यही नहीं फेडरेशन ने उन्हें कैंप से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप में चार गुणा चार सौ मीटर रिले का रजत जीतने वाली और विश्व चैंपियनशिप केलिए टीम में चयनित होने वाली प्राची को फेडरेशन ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए नेशनल कैंप में शामिल किया था।

नेशनल कैंप में ही नाडा ने उनका आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया जो ऐसे स्टेरायड के लिए पॉजिटिव पाया गया। ऑक्जेंड्रोलॉन स्टेरायड काफी दुर्लभ है। नाडा की ओर से जितनी भी एथलीट आज तक डोप में फंसे हैं। उनमें से महज चार ही स्टेरायड के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं कोलकाता अंतरराष्ट्रीय मैराथन में स्वर्ण जीतने वाली एथलीट किरनजीत कौर भी डोप में फंस गई हैं। अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन की ओर से लिए गए उनके सैंपल में एसएआरएम पाया गया है।नेशनल कैंप में शामिल यूपी की एथलीट प्राची ने एएफआई को घसीटा था अदालत में

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें