फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोपिंग के चलते ओलंपिक चैंपियन रूथ जेबेट पर लगा चार साल का प्रतिबंध

Thu, 05 Mar 2020 07:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रूथ जेबेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ओलंपिक 3000 मीटर स्टीपलचेज चैंपियन रूथ जेबेट को डोपिंग में पकड़े जाने के कारण चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


उन्हें प्रतिबंधित रक्त बूस्टर ईपीओ के लिए पॉजीटिव पाया गया था। इसकी घोषणा बुधवार को एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने की।

1 दिसंबर, 2017 को उन्हें डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाया था, जिसके बाद 2018 में उन पर बैन लगाया गया। हालांकि, 23 वर्षीय जेबेट को चार साल के निलंबन की अपील करने का अधिकार है। 

बता दें कि रूथ जेबेट ने 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने पेरिस डायमंड लीग मीट में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें