फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Junior Championships: दुबई में भारतीय युवा मुक्केबाजों का जलवा, पक्के किए तीन पदक

Sat, 21 Aug 2021 04:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बॉक्सर रोहित चामोली (48 किग्रा), अंकुश (66 किग्रा) और गौरव सैनी (70 किग्रा) ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में चल रही एएसबीसी एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सर रोहित चामोली (48 किग्रा), अंकुश (66 किग्रा) और गौरव सैनी (70 किग्रा) ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसी के साथ इन तीनों मुक्केबाजों ने भारत के लिए पदक पक्के कर लिए। चामोली ने जूनियर लड़कों की स्पर्धा में अलहसन कादौस स्रिया को 5-0 से और अंकुश ने कुवैत के बदर शेहाब को 5-0 से हराया।

विज्ञापन


हरियाणा के सैनी ने भी कुवैत के मुक्केबाज याकूब सदाल्लाह के खिलाफ दबदबा बनाया। इसके बाद रैफरी ने दूसरे राउंड में ही मुकाबले को रोक (आरएससी) दिया। उधर, तीन अन्य जूनियर मुक्केबाजों आशीष (54 किग्रा), अंशुल (57 किग्रा) और प्रीत मलिक (63 किग्रा) ने शुरुआती दौर के अपने मुकाबले जीत लिए। वहीं यशवर्धन सिंह (60 किग्रा), उस्मान मोहम्मद सुल्तान (50 किग्रा), नक्ष बेनिवाल (75 किग्रा) और ऋषभ सिंह (81 किग्रा) को शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें