फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: सेपक टाकरा में भारत का पहला पदक पक्का, कबड्डी में 28 साल बाद मिली हार

Tue, 21 Aug 2018 05:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sepak takraw
विज्ञापन

भारत ने सेपक टाकरा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर एशियाई खेलों के इतिहास का अपना पहला पदक पक्का कर लिया। भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को 21-16,19-21,21-17 से मात देकर पदक के दौर में जगह बनाई। हलांकि ग्रुप बी के उसे अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया के हाथों 0-3 से हार मिली। बावजूद इसके भारतीय टीम ने अंतिम चार में पहुंचकर कांसा पक्का कर लिया।

विज्ञापन


सात बार के चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को एशियाई खेलों में सोमवार को 28 साल में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। भारत को ग्रुप ए मैच में दक्षिण कोरिया के हाथों रोमांचक मुकाबले में 23-24 से हार मिली। दक्षिण कोरिया ने इंचियोन खेलों में कांस्य पदक जीता था।

इस हार के बावजूद अजय ठाकुर की अगुआई वाली टीम सेमीफाइनल की होड़ में बनी हुई है। उसे अपने ग्रुप के आखिरी मैच में मंगलवार को थाईलैंड से खेलना है। महिलाओं के वर्ग में भारत ने थाईलैंड को 33-23 से मात देकर अपना विजय अभियान जारी रखा है। दो बार के चैंपियन की यह लगातार दूसरी जीत है। मंगलवार को महिलाओं का सामना श्रीलंका से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें