फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games 2018: 7वें दिन का खेल खत्म, तेजिंदर पाल सिंह ने देश को दिलाया दिन का पहला गोल्ड

Sat, 25 Aug 2018 10:31 PM IST
Prateek Ranjan स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का 7वां दिन खत्म हो चुका है। भारतीय दल ने शनिवार को 1 गोल्ड समेत 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस तरह कुल 29 पदकों के साथ  वह मेडल टेली में 8वें पायदान पर मौजूद है।

विज्ञापन


इस दौरान उसके खाते में 7 गोल्ड, 5 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। आइए अब जानते हैं सातवें दिन भारत को किन खेलों में है मेडल की उम्मीद।

भारत को शनिवार का पहला गोल्ड मेडल तेंजिदर पाल सिंह ने दिलाया। ट्रैक और फिल्ड के मेंस शॉटपुट फाइनल स्पर्धा में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए पंजाब के इस एथलीट ने देश को दिन का पहला सोना दिलाया। 

इसके अलावा 3 ब्रॉन्ज मेडल स्क्वैश से भारत के लिए आए। स्क्वाश एकल स्पर्धा में सौरव घोषाल, दीपिका पल्लीकल कार्तिक और जोशना चिनप्पा अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले हार गए। जिसके बाद भारतीय दल को सिर्फ ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रैक एंड फिल्ड से 'स्वर्ण बेटी' हिमा दास, अनस भी फाइनल में पहुंच चुके हैं। बैडमिंटन में भी साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने अपने-अपने मुकाबले जीत अगले दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन

यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स

ट्रैक और फिल्ड: तेजिंदर पाल सिंह ने भारत को दिलाया 7वें दिन का पहला गोल्ड। मेंस शॉटपुट फाइनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब के इस एथलीट ने देश का नाम किया रोशन।

अपने 5वें प्रयास में तजिंदर पाल सिंह ने इतिहास रच दिया। 20.75 मीटर के प्रयास के साथ उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड कामय किया।

तेजिंदर पाल सिंह तूर ने 20.75 मीटर तक गोला फेंककर नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना दिया है। पिछला रिकॉर्ड 20.57 मीटर का है जो 2010 एशियन गेम्स में सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुल मजीद ने बनाया था।





ट्रैक एंड फिल्ड: सरिता सिंह ब्रॉन्ज से चूकी। फाइनल लिस्ट में चौथे नंबर पर इवेंट खत्म। 



स्क्वैश-
जोशना चिनप्पा को ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ेगा। मलेशियाई स्टार सिवासांगरी से सेमीफाइनल में 1-3 से हारने के बाद गोल्ड/सिल्वर का सपना टूटा। अगर वह फाइनल तक भी पहुंच जाती तो पहली भारतीय महिला होती।



बैडमिंटन- अश्विनी पोनप्पा / सिक्की रेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। विश्व नंबर 3 चीनी जोड़ी ने 11-21, 22-24 से वीमेंस डबल्स क्वार्टरफाइनल में हराया।



स्क्वैश -
 दीपिका के मेडल के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 26 हो गई है। इस दौरान भारत के खाते में 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल आए।

- भारत की पवित्रा क्वार्टरफाइनल में पहुंची। रेफरी ने रोका मैच। पवित्रा ने पाकिस्तान की परवीन रुकसाना को 60 किग्रा बाउट में मात दी।




- भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने एशियाई खेलों में अपना दूसरा मेडल जीता है। इससे पहले वह 2014 में भी ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। एशियाई खेल 2018 के सातवें दिन भारत के मेडल जीतने का खाता भी खुला। 

- भारतीय पुरुष जोड़ी सात्विक राज और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड में कोरिया के चोई सोलग्यू व कांग मिनह्यूक से हारकर बाहर हो गई। तीन सेटों के कड़े मुकाबले में भारतीय जोड़ी 17-21, 21-19, 17-21 से हारी।




- भारतीय जोड़ी सात्विक राज और चिराग शेट्टी ने कोरिया के चोई सोलग्यू व कांग मिनह्यूक को दूसरे गेम में 21-19 से मात देकर स्कोर 1-1 से बराबर किया। अब निर्णायक गेम।




- भारतीय महिला आर्चरी टीम महिलाओं की रिकर्व टीम स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे से 2-6 से हारीं।



- भारत की गनेमत सेखोन और रश्मि राठौड़ स्कीट महिला क्वालिफिकेशन के पहले दिन क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर रहीं।

- भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल ने जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों में शनिवार को महिला सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में धमाकेदार एंट्री की। भारतीय शटलर ने इंडोनेशिया की फितरियानी को सीधे सेटों में 21-6, 21-14 से मात दी।



-  साइना नेहवाल ने पहला गेम 21-6 से विशाल अंतर से जीता। दूसरे हाफ में फितरियानी सिर्फ एक अंक हासिल कर सकी जबकि साइना ने अंतिम दो प्वाइंट आसानी से हासिल किए और पहला गेम अपने नाम किया। इंडोनेशियाई शटलर ने अंतिम दो अंक बैक लॉबी के बाहर जमाकर साइना को गिफ्ट किए।

- भारत के दोनों निशानेबाज पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे। अनीश भानवाला 576 अंकों के साथ 9वें जबकि शिवम शुक्ला 569 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहे।



- राजीव अरोकिया ने पुरुषों की 400 मीटर रेस की हीट 4 में दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय धावक ने 46.82 सेकंड्स में रेस पूरी करके प्रमुख इवेंट के लिए क्वालिफाई किया।



- हाई जंप क्वालिफायर्स समाप्त हुए। भारत के चेतन फाइनल में पहुंचने वाले 12 खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2.15 मीटर की जंप में क्वालिफाई करके फाइनल में प्रवेश किया।

- भारतीय पुरुष आर्चरी टीम ने पुरुषों के रिकर्व टीम क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अतानु दास, जगदीश चौधरी और विश्वास की टीम ने विएतनाम को 5-3 से मात दी।



- भारत के मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 400 मीटर रेस की पहली हीट 45.63 सेकंड्स में पूरी की और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।




- भारत पुरुषों और महिलाओं की कैनोए टीबीआर 200 मीटर रेस की पहली हीट में भारत अंतिम स्थान पर रहा। रापचेज राउंड की मदद से दोनों टीमें आगे भी स्पर्धा कर सकती हैं।

- भारत ने पुरुष वॉलीबॉल के पूल एफ के एक मैच में मलयेशिया को 2-0 से हराया। भारत ने पहला और दूसरा सेट क्रमश: 25-12, 25-21 से जीता।

- एथलेटिक्स में पुरुषों की हाई जंप क्वालिफायर शुरू हो चुका है। याद हो कि टीम इंडिया को तेजस्वी शंकर की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। 2017 फेडरेशन कप विजेता बालसुब्रमन्य चेतन भारत की तरफ से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।



- भारतीय आर्चरी टीम ने महिलाओं की रिकर्व टीम स्पर्धा के अंतिम-16 में मंगोलिया को 5-3 से मात दी। दीपिका कुमारी, प्रोमिला डायमारी और अंकिता भकत भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।



- भारतीय टीम ने महिलाओं की रिकर्व टीम 1/8 एलिमिनेशन में तीन सेट के बाद मंगोलिया पर 4-2 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व दीपिका कुमारी, प्रोमिला डायमारी और अंकिता भकत कर रही हैं।

- भारत ने छठें दिन एशियाई खेलों में 7 मेडल जीते और इस तरह देश के मेडल की संख्या कुल 25 हो चुकी है।



स्कीट शूटिंग- महिला क्वालिफिकेशन - पहला दिन - भारत की रश्मि राठौड़ फिलहाल 24 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं गनेमत सेखोन 22 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर हैं।


- पुरुष क्वालिफिकेशन - पहला दिन- शिराज शेख संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं जबकि अंगद वीर सिंह बाजवा संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर हैं।

-  भारतीय महिला गोल्फ टीम तीसरे राउंड में 9वें स्थान पर चल रही है। इस टीम में दीक्षा डागर, ऋधिमा दिलावर और सिफत सागू हैं। महिला व्यक्तिगत गोल्फ के तीसरे राउंड में दीक्षा 18वें जबकि ऋधिमा 21वें और सिफत सागू 27वें स्थान पर चल रही हैं।

- पुरुष गोल्फ- भारत के आदिल बेदी पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में तीसरे स्थान पर हैं जबकि थॉमस रेहान जॉन पांचवें स्थान पर हैं। क्षितिज नावीद कौल आठवें और हरी मोहन सिंह 35वें स्थान पर हैं। राउंड तीन के टीम इवेंट में भारत दूसरे स्थान पर चल रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें