भारत ने प्रतियोगिताओं के आखिरी दिन भी अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखा। पहले अमित (49 किग्रा) ने मौजूदा ओलंपिक और एशियाई चैंपियन हसनब्वाय दुसमातोव को हराकर सोने का तमगा हासिल किया जबकि इसके बाद पहली बार इन खेलों में शामिल किए गए ब्रिज के पुरूष युगल स्पर्धा में प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने स्वर्ण पदक जीता।
सेना के 22 वर्षीय अमित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरऑल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने। उन्होंने फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थे। उन्होंने प्रबल दावेदार दुसमातोव को 3-2 से हराया। उन्होंने इस तरह से पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में उज्बेकिस्तान के इस मुक्केबाज से मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।
भारत को अप्रत्याशित स्वर्ण पदक ब्रिज खेल में मिला जिसमें पहला स्थान हासिल करके 60 वर्षीय प्रणब भारतीय दल में पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति भी बन गये। उन्होंने और 56 वर्षीय शिबनाथ ने फाइनल्स में 384 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
इस भारतीय जोड़ी ने चीन के लिक्सिन यांग और गांग चेन (378 अंक) को पीछे छोड़कर सोने का तमगा हासिल किया।
भारत की दो अन्य जोड़ियां हालांकि अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी। सुमित मुखर्जी और देबब्रत मजूमदार की जोड़ी 333 अंक लेकर नौवें जबकि सुभाष गुप्ता और सपन देसाई 306 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहे।
हॉकी में सेमीफाइनल में मलेशिया से हार के बाद आलोचनाएं झेल रही भारतीय पुरूष टीम ने पाकिस्तान पर 2-1 से जीत दर्ज करके सुनिश्चित किया कि वह खेलों से बैरंग स्वदेश नहीं लौटेगी।
स्क्वाश में भारतीय महिला टीम फाइनल में हांगकांग से हार गयी और इस तरह से उसे लगातार दूसरी बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सुनन्या कुरूविला और भारत की नंबर एक जोशना चिनप्पा अपने एकल मैच गंवा बैठी। भारत की यह हांगकांग के हाथों तीन दिन के अंदर दूसरी हार है।
भारत के लिए रजत पदक जीतना भी उपलब्धि है। उसने सेमीफाइनल में मलेशिया को हराया था। भारतीय टीम ने चार साल पहले इंचियोन में भी रजत पदक जीता था।
जूडो में भारत की मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान से 0-4 से हार गयी। भारतीय टीम में विजय कुमार यादव, हर्षदीप सिंह बरार, कल्पना देवी थौडम और गरिमा चौधरी शामिल थे।
- हॉकी- भारतीय मेंस हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 2-1 से हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
- भारतीय महिला स्क्वाश टीम फाइनल में हांगकांग के हाथों 0-2 से हार गई। जोशना चिनप्पा और सुनन्या कुरुविला अपने-अपने मुकाबले हार गई जबकि दीपिका पल्लिकल को खेलने का मौका ही नहीं मिल सका।
- भारत ने इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे एशियाई खेलों में अब तक 15 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। भारत ने इंचियोन में 11 गोल्ड मेडल जीते थे।
- ब्रिज: भारत ने महिला और मिक्स्ड युगल में क्रमशः पांचवां और सातवां स्थान हासिल किया
- प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार की जोड़ी ने ब्रिज स्पर्धा में
गोल्ड मेडल जीत लिया है।
-
गोल्ड!!! गोल्ड!!! गोल्ड!!! भारत के मुक्केबाज
अमित पंघाल ने 49 किग्रा वर्ग के फाइनल में ओलंपिक चैंपियन दुस्मतोव को 3-2 से मात देकर भारत को 14वां गोल्ड मेडल दिलाया।
किसान पिता के जुनूनी बेटे की कहानी, 22 की उम्र में सेना के इस बॉक्सर ने दिग्गज को याद दिलाई नानी
- भारत के मुक्केबाज अमित पंघाल का गोल्ड मेडल मैच शुरू हो गया है। स्टेडियम में भारत माता की जय के नारे गूंज रहे हैं। अमित ने पहले राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुस्मतोव पर खूब मुक्के बरसाए।
- कयाक चार (के4) 500 मीटर महिला फाइनल्स में भारत अंतिम स्थान पर रहा। भारत ने 1:51.729 के समय में रेस पूरी की।
- भारत के अमित फांगल पुरुषों की लाइट फ्लाई फाइनल में उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुस्मतोव का सामना करेंगे। यह मुकाबला दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।
- भारतीय जुडो टीम मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में हारी। भारत को कजाखस्तान के हाथों 0-4 की शिकस्त झेलनी पड़ी।
- भारतीय जुडो टीम मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी है। प्री-क्वार्टरफाइनल में भारत ने नेपाल को 4-1 से मात दी। अब क्वार्टरफाइनल में भारत का सामना कजाखस्तान से होगा।
- भारत के प्रकांत शर्मा और जेम्सबॉय सिंह ओइनाम कैनोए डबल (सी2) 200 मीटर पुरुष फाइनल में 41.152 के समय के साथ अंतिम स्थान पर रहे।
बॉक्सिंग
पुरुष लाइट फ्लाई, 49 किग्रा (फाइनल), दोपहर (12.30 बजे)
अमित बनाम हसनबॉय दुसमातोव
ब्रिज
पुरूष पेयर फाइनल 2 (सुबह 8:30 बजे)
महिला पेयर फाइनल 2 (सुबह 8:30 बजे)
मिश्रित पेयर फाइनल 2 (सुबह 8:30 बजे)
कैनो/कयाक
कैनो डबल (सी2) 200 मी पुरूष फाइनल : प्रकांत शर्मा/ओईनाम जेम्सबॉय सिंह (सुबह 7:30 बजे)
कयाक फोर (के4) 500 मीटर महिला : भारत (सुबह 10:00 बजे)
पुरुष हॉकी
भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 4 बजे)
स्क्वॉश
भारत बनाम हांगकांग (दोपहर 1.30 बजे)