फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: नंबर एक कार्लसन को अर्जुन ने ड्रॉ पर रोका, गुकेश ने प्रगनानंदा को हराकर की वापसी

Thu, 09 May 2024 08:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी अर्जुन ने अपनी दो अन्य बाजियां भी ड्रॉ खेली जिससे वह प्रतियोगिता के तीसरे दौर के बाद शीर्ष पर चल रहे रोमानिया के किरिल शेवचेंको से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगैसी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिडे कैंडिडेट्स चैंपियन डी गुकेश की सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी पहले मुकाबले में नॉर्वे के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को ड्रॉ पर रोकने में सफल रहे। विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी अर्जुन ने अपनी दो अन्य बाजियां भी ड्रॉ खेली जिससे वह प्रतियोगिता के तीसरे दौर के बाद शीर्ष पर चल रहे रोमानिया के किरिल शेवचेंको से काफी पीछे हैं। 
विज्ञापन


पहली दोनों बाजियां हारे गुकेश
गुकेश अपनी पहली दोनों बाजियां हार गए थे, जबकि तीसरी बाजी में उन्होंने अंक बांटे। वह एक अंक लेकर 10 खिलाड़ियों के बीच अंतिम स्थान पर चल रहे हैं। भारत के एक अन्य खिलाड़ी आर प्रगनानंद ने तीसरे राउंड में वापसी करते हुए उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव को हराया।

गुकेश ने प्रगनानंदा को हराकर की वापसी
हालांकि, गुकेश ने खराब शुरुआत से उबरकर सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में हमवतन आर प्रगनानंदा और विन्सेंट कीमर को हराकर शानदार वापसी की। इस भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन किया तथा प्रगनानंदा को पराजित करके वापसी करने की तरफ कदम बढ़ाए। प्रगनानंदा को मिडिल गेम की अपनी गलतियों के कारण हार का सामना करना पड़ा। प्रगनानंदा मिडिल गेम की गलतियों के कारण हारे। हालांकि प्रगनानंदा ने पांचवें दौर में हालैंड के अनीश गिरि को हराया। दूसरी तरफ गुकेश ने कीमर को हराकर विजय अभियान को जारी रखा। अर्जुन ने तीन ड्रॉ के बाद चौथे दौर में रोमानिया के किरिल शेवचेंको को हराया। मैग्नस कार्लसन और शेवचेंको संभावित 10 में से 7 अंक लेकर बढ़त पर हैं। फिर चीन के वेई यी (06) हैं। गुकेश, प्रगनानंदा, अर्जुन और उज्बेकिस्तान के नौदिरबेक पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


गुकेश ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में बिखेरा था जलवा
भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने टोरंटो में खेले गए कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही वह 40 साल पहले महान गैरी कास्पारोव द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए थे। गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें