साइ के बयान के अनुसार खिलाड़ियों को उनके बीते और मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। अन्य फैसलों में साइ ने पहलवान पूजा ढांडा, बजरंग पूनिया, उत्कर्ष काले और विनेश फोगाट के विदेशी टूर्नामेंट में भागीदारी और ट्रेनिंग के लिए वित्तीसय खर्चे को मंजूरी दी।
समिति ने पूजा ढांडा के लिए खेलों के सामान खरीदने के लिये भी मंजूरी दी। समिति ने एथलीट श्रीशंकर और जिनसन जानसन के विदेशों में टूर्नामेंट में भाग लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। शाट पुट एथलीट तेजिंदर तूर के विदेशी कोच इरेनेयूस्ज बुकोविएकी को दो महीने के लिए रखने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
पैडलर मनिका बत्रा को किट खरीदने और शरत कमल को फिजियो हिराक बागची को 12 दिन के लिए रखने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। शीर्ष टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना के घुटने की चोट के लिये उपचार के खर्चे के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी गई। निशानेबाजी में समिति ने लक्ष्य श्योराण, अंगद वीर सिंह बाजवा और संजीव राजपूत के उपकरण की जरूरतों, ट्रेनिंग और भागीदारी के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल गई।