बेल्जियम ग्रां प्री रेस के दौरान एक दुर्घटना में 22 वर्षीय फॉर्मूला टू ड्राइवर एंथोनी ह्यूबर्ट की मौत हो गई। एफआईए ने शनिवार शाम को घोषणा की कि पिछले सीजन की जीपी-3 श्रृंखला चैंपियन ह्यूबर्ट ने स्पा-फ्रैंकोचार्म्प्स में एक तेज गति से हुए एक्सिडेंट के लगभग आधे घंटे बाद अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
रेस के दौरान ह्यूबर्ट की कार पहले बैरियर से टकराई और फिर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी रेस कार भी उससे टकरा गई। इस खतरनाक हादसे में जहां ह्यूबर्ट की मौत हो गई वहीं दूसरे ड्राईवर जुआन मनुएल कोर्रेया का इलाज चल रहा है और गिउलिअनो अलेसी को फिट घोषित कर दिया गया है।