पंजाब की अंजुम मुद्गिल ने 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में गोल्डन स्वीप करते हुए कुल पांच इवेंट्स में जीत दर्ज की। अंजुम ने बुधवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। यह उनका प्रतियोगिता में चौथा और पांचवां खिताब रहा।
स्टार राइफल निशानेबाज ने इससे पहले 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा हरियाणा की शिरिन गोदरा ने पांच गोल्ड मेडल जीते थे, जिसमें जूनियर महिलाओं की 50 मीटर प्रोन व्यक्तिगत स्पर्धा का पदक शामिल हैं।