फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवी पठानिया ने राज्य स्तर पर कुश्ती में जीता कांस्य

Wed, 21 Nov 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा का तालाब की जेपी एकेडमी की छात्रा पल्लवी पठानिया ने 57 किलोग्राम भार में राज्य स्तरीय ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इससे पूर्व पल्लवी पठानिया ने नवंबर 2017 में रोहतक में यूनिवर्सिटी स्तर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। पल्लवी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है। पल्लवी का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत कर देश के लिए खेलना है।

विज्ञापन


वहीं, एकेडमी के चेयरमैन भानु प्रताप सिंह और संचालक राजेश ठाकुर का कहना है कि अगर एकेडमी का कोई भी बच्चा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर लाता है तो वे अपनी स्वैच्छिक निधि से उसे एक लाख की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करेंगे। बुधवार को एकेडमी में वापस पहुंचने पर चेयरमैन भानु प्रताप सिंह ने स्वैच्छिक निधि से पल्लवी पठानिया को 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें