फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिका अमेरिकी महिला एमेच्योर चैंपियनशिप में खेलने वाली पहली भारतीय

Wed, 05 Aug 2020 07:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अनिका वर्मा अमेरिकी महिला एमेच्योर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय गोल्फर बनीं। नोएडा के सेक्टर 36 की सोलह वर्षीय अनिका की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और वह पहले दौर में तीन ओवर 75 के स्कोर से संयुक्त 55वें स्थान पर चल रही हैं। स्ट्रोक प्ले के दो दौर के बाद शीर्ष 64 खिलाड़ी चैंपियनशिप के मैच प्ले वर्ग में जगह बनाएंगी।

विज्ञापन


अनिका ने दो बर्डी की लेकिन वह पांच बोगी भी कर गई जिससे उनका स्कोर तीन ओवर रहा। अमेरिका की राशेल कुएन और रिली स्मिथ ने चार अंडर 68 के स्कोर से संयुक्त बढ़त बना ली है। दोनों अपने पहले महिला एमेच्योर टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें