फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तैराकी चैंपियनशिप: अब सेलेब ड्रेसेल ने तोड़ा माइकल फेलप्स का विश्व रिकॉर्ड

Fri, 26 Jul 2019 06:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेलेब ड्रेसेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिका के सेलेब ड्रेसेल ने दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू में चल रही फिना विश्व तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में 49.50 सेकंड का समय निकालकर दिग्गज माइकल फेल्प्स का दस साल पहले बनाया गया विश्व रिकॉर्ड तोड़ा दिया।

विज्ञापन


फेल्प्स ने 2009 में रोम में 49.82 सेकंड के समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। दो दिन पहले 200 मीटर बटरफ्लाई में हंगरी के 19 वर्षीय क्रिस्टोफ मिलक ने उनका रिकॉर्ड ध्वस्त किया था।  

200 मी ब्रेस्टस्ट्रोक में भी टूटा रिकॉर्ड : 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रूस के एंटोन चूपकोव ने 2:06.12 सेकंड के साथ नया विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए पीला तमगा जीता। उन्होंने जापान के इप्पी वतनबे (2:06.67 सेकंड ) का दो साल पहले बनाया रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के विल्सन ने सेमीफाइनल में इप्पी के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। 
विज्ञापन


रेगन स्मिथ ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
वहीं, महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक में अमेरिका की तैराक रेगन स्मिथ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 17 वर्षीय स्मिथ ने दो मिनट 3.35 सेकंड के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मिसी फ्रैंकलिन के रिकॉर्ड को तोड़ा है। फ्रैंकलिन ने 2012 लंदन ओलंपिक में 2:04.06 सेकंड के साथ 200 मीटर बैकस्ट्रोक में रिकॉर्ड कायम किया था।
विज्ञापन


सिमोने मैनुएल ने जीता गोल्ड
इसके अलावा पूर्व चैंपियन अमेरिका के सिमोने मैनुएल ने 52.04 सेकंड के साथ 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें