फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः भारतीय खेल प्राधिकरण के सभी प्रशिक्षण शिविर तीन मई तक के लिए स्थगित

Tue, 14 Apr 2020 11:19 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया। इसके साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण के सभी प्रशिक्षण शिविर को राष्ट्रीय लॉकडाउन के विस्तार के कारण तीन मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


साई सूत्रों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मंगलवार को पीटीआई से कहा कि लॉकडाउन के कारण साई के सभी कैंप 14 अप्रैल तक स्थगित किए गए थे। हम 14 अप्रैल के बाद आगे के बारे में फैसला करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन अब जबकि लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है तो शिविर भी तीन मई तक स्थगित रहेंगे।

स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों को हालांकि साई हॉस्टलों में रहने की अनुमति दी जाएगी। चोपड़ा पिछले महीने तुर्की से लौटने के बाद एनआईएस पटियाला में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें