फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा कायम, मनु-सौरभ ने फिर जीता स्वर्ण

Fri, 29 Mar 2019 10:54 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनु भाकर और सौरभ चौधरी - फोटो : Social media
विज्ञापन

युवा भारतीय निशानेबाजों मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता, जिससे चीनी ताइपै में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा कायम है। 

विज्ञापन


मनु और सौरभ दोनों के लिए टूर्नामेंट में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। मनु प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने में सफल रहीं, जबकि सौरभ ने पुरुषों के टीम स्पर्धा का पीला तमगा हासिल किया।

मिश्रित स्पर्धा में निराशाजन प्रदर्शन करने वाले अभिषेक वर्मा ने पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

महिला पिस्टल टीम ने भी कांस्य पदक हासिल किया, जिससे भारत के पदकों की संख्या नौ हो गयी। इसमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य शामिल हैं।

मनु ने 600 में से 575 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल में हांगकांग की शिंग हो चिंग से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन 24 निशाने के फाइनल में मनु ने 239 के मुकाबले शिंग 237.9 का स्कोर ही कर सकी। यूएई की वाफा अलाई ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन


फाइनल में जगह पक्की करने वाली एक अन्य भारतीय श्री निवेदिता छठें स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन

पुरुषों के फाइनल में तीन भारतीयों ने फाइनल में जगह पक्की की। क्वालीफिकेशन में सौरभ 587 अंक के साथ शीर्ष पर रहे जबकि रविंदर 578 अंक के साथ चौथे और अभिषेक 577 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह पक्की की।

अभिषेक (240.7) को 0.2 अंक से कोरिया के मोसे किम से पिछड़ कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सौरभ (198.8) कांस्य पदक विजेता कोरिया के ही ताइहवान ली से पिछड़ गये, जबकि रविन्द्र 136.3 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। भारतीय तिकड़ी हालांकि 1742 अंक के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही। 

इनपुट: भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें