फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईबीए अध्यक्ष रखिमोव ने आईओसी से कहा, शांति का हमारा प्रस्ताव स्वीकार करें

Mon, 05 Nov 2018 06:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BOXING
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के नव नियुक्त अध्यक्ष गाफूर रखिमोव ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से उनके संगठन की तरफ से शांति का प्रस्ताव स्वीकार करने का आग्रह किया है और साथ ही मुक्केबाजी का ओलंपिक दर्जा बरकरार रखने के लिये प्रयास जारी रखने का वादा किया। 

विज्ञापन


अमेरिका ने रखिमोव पर संगठित अपराध से जुड़े होने के आरोप लगाये हैं। आईओसी की मुक्केबाजी के ओलंपिक भविष्य को लेकर धमकी के बावजूद उन्हें शनिवार को शीर्ष पद के लिये चुना गया।  आईओसी ने इस खेल को 2020 टोक्यो ओलंपिक से हटाने की धमकी दी। इस संबंध में उसने एआईबीए में शासन संबंधी मसलों का हवाला दिया। रखिमोव का अध्यक्ष चुना जाना उसके लिये सबसे बड़ी चिंता का विषय है। 

रखिमोव ने रविवार की रात जारी बयान में कहा कि आईओसी की शासन, डोपिंगरोधी और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित चिंताओं पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'एक संगठन के रूप में एआईबीए ने काफी प्रगति की है। हम अपनी पारदर्शिता, अपने शासन, अपने नियमों, रेफरिंग और जजों से जुड़े नियमों, अपनी डोपिंगरोधी और अपनी वित्तीय प्रक्रिया में आगे बढ़े हैं। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि हम नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।'
विज्ञापन


रखिमोव ने कहा, 'हमने आपकी सुनी, हम आपकी सुन रहे हैं और हम आपसे काफी कुछ सीख रहे हैं। आपको जिस क्षेत्र में भी सुधार की गुंजाइश नजर आती है हम उसमें सुधार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।' रखिमोव ने कहा कि पिछले सप्ताह मास्को में एआईबीए कांग्रेस के दौरान चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए।  उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आप (आईओसी) पिछले दो दिनों के परिणामों को ओलंपिक अभियान और ओलंपिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि के रूप में देखेंगे।'

रखिमोव ने कहा, 'इसलिये दुनिया भर के मुक्केबाजों की तरफ से हम ओलंपिक के नाम पर आपके पास शांति का प्रस्ताव भेज रहे हैं। एआईबीए और ओलंपिक एक दूसरे के लिये बने हुए हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें