फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब फील्ड गन कानपुर ने जीता

Mon, 05 Nov 2018 03:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आयुध व आयुध उपस्कर निर्माणी तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब फील्ड गन फैक्ट्री कानपुर ने जीता। रविवार को अर्मापुर के स्पोर्ट्स मैदान में ओएफसी शाहजहांपुर व फील्ड गन फैक्ट्री कानपुर के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें फील्ड गन फैक्ट्री ने शाहजहांपुर को 4-2 से हरा दिया। कानपुर ने 18 साल बाद ट्रॉफी पर कब्जा किया है। गोल कीपर मोहित भांतू को उत्कष्ट खेल के लिए महाप्रबंधक शैलेंद्र नाथ ने 21 हजार रुपये और मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक मुकुल कुमार गर्ग ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर सीमा गर्ग, शुभी श्रीवास्तव, शर्मिला जैन, मनोज कुमार, एहतेशाम अख्तर, राहुल यादव, शेखर चंद्र रॉय, आलोक सिंह, सुरेश सचान, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें