फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो भारत को सौ साल में मिला एक ओलंपिक चैंपियन 

Wed, 24 Jun 2020 06:10 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • निशानेबाज बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग में हासिल की थी यह उपलब्धि 
  • 1920 के एंटवर्प खेलों में भारत ने पहली बार आधिकारिक तौर पर लिया था इन 
  • 08 रिकॉर्ड स्वर्ण सहित 11 पदक भारत ने हॉकी में जीते हैं
  • 40 साल से हॉकी में कोई पदक नहीं जीता है। अंतिम बार 1980 में मास्को में स्वर्ण जीता था  
  • केडी जाधव व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे 
  • कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी 
विज्ञापन
Abhinav Bindra Olympic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत ने ओलंपिक में अपना सौ साल का सफर पूरा कर लिया। सौ साल में भारत को निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के रूप में एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक चैंपियन मिला। बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक खेलों में पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल में सोने पर निशाना साध भारत को यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई। भारतीय खिलाड़ी अब तक नौ स्वर्ण, पांच रजत और 12 कांस्य सहित कुल 26 पदक ही जीत पाए। इनमें से आठ स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 11 पदक अकेले हॉकी से मिले। मंगलवार को 73वां ओलंपिक दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत 23 जून 1948 को की गई। हालांकि फ्रांस के पियरे डि क्यूबर्टिन ने 23 जून, 1894 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का गठन किया था। पहले आधुनिक ओलंपिक 1896 में ग्रीस के एथेंस में हुए थे। देश ने पहली बार आधिकारिक टीम 1920 के एंटवर्प में छह सदस्यीय टीम भेजी थी।

1900 में ब्रिटिश मूल के पिचार्ड ने जीता था पहला पदक

हालांकि 1900 के पेरिस ओलंपिक में ब्रिटिश शासन वाले भारत की ओर से पहली बार नार्मन पिचार्ड गेम्स में शामिल हुए थे। उन्होंने 200 मीटर दौड़ और 200 मी. बाधा दौड़ में दो रजत पदक जीते थे। कई इतिहासकार इस पदक को भारत के खाते में नहीं गिनते, क्योंकि पिचार्ड ब्रिटिश मूल के थे। जबकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) इसे भारत के खाते में गिनती है। 

दो पदक जीतने वाले सुशील एकमात्र खिलाड़ी

दो लगातार ओलंपिक में और दो पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2008 में बीजिंग में कांसा और 2012 लंदन ओलंपिक में रजत जीता था।  

  • 05 महिला खिलाड़ियों में शटलर सिंधू ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं
  • 06 सर्वाधिक पदक लंदन ओलंपिक 2012 में भारती खिलाड़ियों ने जीते थे 
  • 07 खेलों में ही अभी तक भारतीय खिलाड़ी पदक जीत पाए हैं 
  • 15 व्यक्तिगत पदक भारत ने अब तक जीते

खिलाड़ी

पदक

खेल

वर्ष  

स्थान

केडी जाधव  कांस्य   कुश्ती    1952 हेलसिंकी (फिनलैंड)
लिएंडर पेस                कांस्य टेनिस 1996   अटलांटा (जॉर्जिया)
कर्णम मल्लेश्वरी                  कांस्य वेटलिफ्टिंग 2000 सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
राज्यवर्धन सिंह राठौड़               रजत शूटिंग 2004 एथेंस (ग्रीस)
अभिनव बिंद्रा                 स्वर्ण  शूटिंग 2008   बीजिंग (चीन)
सुशील कुमार                   कांस्य कुश्ती 2008 बीजिंग (चीन)
विजेंदर सिंह               कांस्य बॉक्सिंग   2008 बीजिंग (चीन)
सुशील कुमार                रजत कुश्ती 2012 लंदन (इंग्लैंड)
विजय कुमार               रजत शूटिंग 2012 लंदन (इंग्लैंड)
एमसी मैरीकॉम            कांस्य बॉक्सिंग 2012 लंदन (इंग्लैंड)
साइना नेहवाल                 कांस्य बैडमिंटन 2012 लंदन (इंग्लैंड)
योगेश्वर दत्त                 कांस्य  कुश्ती 2012 लंदन (इंग्लैंड)
गगन नारंग                कांस्य  शूटिंग 2012 लंदन (इंग्लैंड)
पीवी सिंधू              रजत  बैडमिंटन 2016 रियो (ब्राजील)
साक्षी मलिक कांस्य  कुश्ती    2016      रियो (ब्राजील)

हॉकी के नौ पदक 

पदक        

वर्ष

स्थान

स्वर्ण        1928 एम्सटर्डम
स्वर्ण       1932 लॉस एंजिलिल्स
स्वर्ण   1936 बर्लिन  
स्वर्ण      1948 लंदन 
स्वर्ण       1952 हेलसिंकी 
स्वर्ण     1956 मेलबर्न  
रजत         1960 रोम
स्वर्ण       1964 टोक्यो
कांस्य     1968 मैक्सिको सिटी    
कांस्य   1972 म्यूनिख    
स्वर्ण     1980 मास्को    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें