फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: नडाल और जोकोविच का होगा आमना-सामना, 2022 के बाद पहली बार एक दूसरे के सामने होंगे

Mon, 29 Jul 2024 02:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

नडाल ने यहां 14 बार रोलां गैरों की लाल बजरी पर रिकॉर्ड फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं। उन्होंने फुकसोविक्स पर 6-1, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज की। नडाल का दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर स्वागत किया जिनमें से कई ने अपने फोन के कैमरे से उस पल को कैद किया जब वह कोर्ट फिलिप चैटियर में पहुंचे।
विज्ञापन
जोकोविच-नडाल - फोटो : Roland-Garros
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के स्टार राफेल नडाल और 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच का पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल वर्ग में सामना होगा। दोनों दिग्गज खिलाड़ी 2022 के बाद पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने अंतिम मिनट में एकल में खेलने का फैसला करते हुए रविवार को पहले दौर के मैच में मार्टन फुकसोविक्स पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नडाल ने यहां 14 बार रोलां गैरों की लाल बजरी पर रिकॉर्ड फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं। उन्होंने फुकसोविक्स पर 6-1, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज की। नडाल का दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर स्वागत किया जिनमें से कई ने अपने फोन के कैमरे से उस पल को कैद किया जब वह कोर्ट फिलिप चैटियर में पहुंचे। नडाल और अल्कारेज की जोड़ी ने युगल के पहले दौर में शनिवार को अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी को 7-6, 6-4 से मात दी थी। और साढ़े 18 घंटे बाद नडाल फिर से एकल खेलने कोर्ट पर थे जिसमें खेलने को लेकर पहले स्पष्टता नहीं थी। 

पिछले मुकाबले में नडाल ने जोकोविच को हराया था
नडाल और जोकोविच पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा समय के दिग्गज खिलाड़ी हैं। इन दोनों के नाम ओपन एरा में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकॉर्ड दर्ज हैं। हालांकि, जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में नडाल से आगे चल रहे हैं, लेकिन स्पेनिश खिलाड़ी को लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है इसलिए इस सतह पर नडाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। नडाल की तुलना में जोकोविच ने पिछले कुछ वर्षों में ज्यादा मैच खेले हैं। जोकोविच ओलंपिक से पहले फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थे जहां उन्हें अल्कारेज से हार का सामना करना पड़ा था। नडाल और जोकोविच के बीच पिछली बार 2022 में रोलां गैरों के क्वार्टर फाइनल का मुकाबला खेला गया था जिसमें नडाल ने चार सेटों में जीत दर्ज की थी। जोकोविच और नडाल के फिलहाल जीत हार का रिकॉर्ड 30-29 का है और सर्बियाई खिलाड़ी मौजूदा समय में नडाल से आगे हैं। 

मैच को लेकर क्या बोले नडाल और जोकोविच?
नडाल ने कहा कि जोकोविच इस मैच में दावेदार हैं। उन्होंने कहा, 'हम दोनों के लिए स्थिति पूरी तरह अलग है। जोकोविच काफी प्रतिस्पर्धी हैं और पिछले दो साल से मैं इतना प्रतिस्पर्धी नहीं हूं। इसलिए जोकोविच इस मैच को जीतने के बड़े दावेदार हैं।' जोकोविच ने कहा कि नडाल हमेशा से उनके करियर में सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी रह हे हैं। उन्होंने कहा, जब तक हम दोनों खेल रहे हैं, नडाल मेरे सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी हैं। 
विज्ञापन

कब होगा दोनों दिग्गजों के बीच मुकाबला?
नडाल और जोकोविच के बीच पुरुष एकल वर्ग का मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। दोनों दिग्गजों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें