फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: क्रिकेट के बाद अब गोल्फ में भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर लगेगी रोक? कपिल देव का PGTI को लेकर बयान

Mon, 05 Jan 2026 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

कपिल ने कहा कि भारत को गोल्फ के विकास के लिए टीम आधारित ढांचे की जरूरत है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय क्रिकेट में आए बदलाव का भी उदाहरण दिया।
विज्ञापन
कपिल देव का बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने सोमवार को कहा कि भारत के पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से और अपनी सरकार की सलाह के बाद भारत में अगले महीने टी20 विश्व कप के लिए टीम नहीं भेजने का फैसला लिया। इससे पहले आईपीएल टीम केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से अलग करने का फैसला किया था।

पीजीटीआई टूर से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करने की संभावना के बारे में पूछने पर कपिल ने कहा, 'हम इस पर बात करेंगे। अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।' बांग्लादेश के जमाल हुसैन, मोहम्मद सिद्दीकुर रहमान और मोहम्मद अकबर हुसैन समेत कई प्रमुख गोल्फर पीजीटीआई टूर पर खेलते हैं।

कपिल ने आईसीसी को पत्र लिखने वाले बीसीबी के ताजा फैसले पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। विश्व कप 1983 विजेता कप्तान पीजीटीआई की फ्रेंचाइजी आधारित गोल्फ लीग '72 द लीग' के उद्घाटन से इतर मीडिया से मुखातिब थे। कपिल ने कहा कि भारत को गोल्फ के विकास के लिए टीम आधारित ढांचे की जरूरत है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय क्रिकेट में आए बदलाव का भी उदाहरण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मैं क्रिकेट खेलता था जो टीम का खेल है जबकि गोल्फ व्यक्तिगत खेल है लेकिन भारत को गोल्फ में भी टीम प्रारूप की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'इंडियन प्रीमियर लीग आने के बाद क्रिकेट में जो बदलाव आया, हम इस लीग के जरिए गोल्फ में भी वही करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें