फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना की अगुवाई में हैदराबाद ने पुणे को पीटा

Tue, 20 Aug 2013 01:03 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईबीएल में सोमवार को साइना नेहवाल की अगुआई में हैदराबाद हॉटशाट्स ने पुणे पिस्टंस को 4-1 से करारी शिकस्त देते हुए उसका विजयी रथ थाम दिया।
विज्ञापन


इंडियन बैडमिंटन लीग में हैदराबाद की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि पुणे की तीन मैचों में यह पहली हार है।

महिला एकल में विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जबरदस्त वापसी करते हुए विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी जूलियन शेंक को 17-21, 21-19, 11-6 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

पुरुष एकल में अजय जयराम ने पुणे के तिएन मिन्ह एनगुएन को 21-19, 21-8 से हराकर हैदराबाद को 2-0 की अहम बढ़त दिला दी।

लगातार दो पुरुष एकल में मिली जीत के बाद शेम गोह और खिम वाह लिम की जोड़ी ने पुरुष डबल्स में जीत हासिल कर हैदराबाद खेमे में खुशी की लहर फैला दी।

इस जोड़ी ने पुणे के रुपेश कुमार और सनव थॉमस की जोड़ी को 21-19, 21-16 से हराकर हैदराबाद की बढ़त 3-0 कर दी। हैदराबाद की जीत के इस सफर को दूसरे पुरुष एकल में तनोंगसक ने जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाई खिलाड़ी तनोंगसक ने पुणे के सौरभ वर्मा को 21-17, 21-18 से आसान शिकस्त दी।

मुकाबले में 0-4 से पिछड़ने के बाद पुणे पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगा लेकिन अश्विनी पोनप्पा और जोएचिएम फिचेर नीलसन की जोड़ी ने आखिरी मिक्स्ड डबल्स मुकाबला जीतकर ऐसा होने से बचा लिया। इस जोड़ी ने हैदराबाद के शेम गोह और प्रदान्या गादरे की जोड़ी को 21-11, 21-14 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें