फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diamond League Finals: डाइमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा की जगह पक्की, ब्रसेल्स चरण से हटे स्टार एथलीट

Wed, 20 Aug 2025 04:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डाइमंड लीग सीरीज में इस बार कुल 14 प्रतियोगिताएँ हो रही हैं, जिनमें से केवल चार में पुरुष भाला फेंक शामिल है। नीरज ने इनमें से सिर्फ दो चरणों में भाग लिया, लेकिन स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में 28 अगस्त को होने वाले फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने डाइमंड लीग फाइनल्स में जगह पक्की कर ली है, लेकिन वह शुक्रवार को बेल्जियम के ब्रसेल्स में होने वाले अंतिम चरण में हिस्सा नहीं लेंगे। डाइमंड लीग सीरीज में इस बार कुल 14 प्रतियोगिताएं हो रही हैं, जिनमें से केवल चार में पुरुष भाला फेंक शामिल है। नीरज ने इनमें से सिर्फ दो चरणों में भाग लिया, लेकिन स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में 28 अगस्त को होने वाले फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे। इससे पहले उन्होंने 16 अगस्त को सिलेसिया चरण में भी भाग नहीं लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
27 वर्षीय नीरज ने इस सीजन की शुरुआत मई में दोहा डाइमंड लीग से की थी, जहां उन्होंने 90.23 मीटर का शानदार थ्रो कर 90 मीटर का जादुई आंकड़ा पार किया। हालांकि, वह जर्मनी के जूलियन वेबर से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद जून में पेरिस डाइमंड लीग में उन्होंने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया। नीरज का पिछला टूर्नामेंट 5 जुलाई को बेंगलुरु में एनसी क्लासिक रहा, जहां उन्होंने 86.18 मीटर के प्रयास से जीत हासिल की। मौजूदा सीजन में अब तक उन्होंने छह प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, जिनमें से चार में खिताब जीता और दो में उपविजेता रहे। ब्रसेल्स चरण के बाद शीर्ष छह खिलाड़ी ज्यूरिख डाइमंड लीग फाइनल्स में उतरेंगे। वहीं, नीरज चोपड़ा अब अगली बड़ी चुनौती के रूप में 13 से 21 सितंबर तक तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें