कब शुरू होगा कार्यक्रम?
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने पिछले महीने घोषणा की थी कि भाला फेंक टूर्नामेंट को पंचकुला से बंगलुरू स्थानांतरित कर दिया गया है। चोपड़ा ने ट्विटर पर एनसी क्लासिक टीम की ओर से एक बयान पोस्ट करके टूर्नामेंट के स्थगित होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम आने वाले समय में साझा किया जाएगा।