फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय निशानेबाजी : राजस्थान के 22 वर्षीश शेखावत ने राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भानवाला को पछाड़कर जीता स्वर्ण

Mon, 29 Nov 2021 03:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पर्धाओं के 10 दिन बाद अभी तक पिस्टल स्पर्धा में 32 स्वर्ण पदक दिए गए हैं जिसमें हरियाणा 12 के साथ शीर्ष पर है। उसके सबसे ज्यादा 27 पदक भी हैं।
विज्ञापन
भावेश शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भावेश शेखावत ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में सोने पर निशाना साधकर पहली बार खिताब जीता। बाईस वर्षीय शेखावत ने आठ सीरीज के फाइनल में 40 में से 33 हिट से पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


स्पर्धा का रजत सेना के गुरप्रीत सिंह (29) और कांसा राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन हरियाणा के अनीष भानवाला (22) ने जीता। इसी स्पर्धा के जूनियर वर्ग में भानवाला (34) राज्य के साथी आदर्श सिंह को पछाड़कर चैंपियन बने। आदर्श ने रजत जबकि पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने कांस्य पदक जीता। 

स्पर्धाओं के 10 दिन बाद अभी तक पिस्टल स्पर्धा में 32 स्वर्ण पदक दिए गए हैं जिसमें हरियाणा 12 के साथ शीर्ष पर है। उसके सबसे ज्यादा 27 पदक भी हैं। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान ने चार-चार पीले तमगे जीते हैं।
विज्ञापन


चौथे स्थान पर रहे विजय
लंदन ओलंपिक 2012 के रजत पदक विजेता हिमाचल प्रदेश के विजय कुमार (17) चौथे स्थान पर रहे। विजय का यह पिछले पांच वर्षों में प्रतिस्पर्धी निशानेबाजी में पहला टूर्नामेंट है। 36 वर्षीय विजय ओलंपिक में पिस्टल स्पर्धा में कोई भी पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं। युवा विजयवीर सिद्धू और अहनद जवांडा ने क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें